{"_id":"5b4cc4574f1c1b41748b5171","slug":"21531757655-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में हो रहे घोटालों के विरोध में सभासदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में हो रहे घोटालों के विरोध में सभासदों का हंगामा
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
महोबा। नगर पंचायत कबरई में चल रहे गड़बड़झाले के विरोध में सभासद लामबंद हो गए है। सोमवार को एक दर्जन से अधिक सभासदों ने कलक्ट्रेट में पहुंच हंगामा काटा। बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र नगर पंचायत में हो रहे घोटाले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
नगर पंचायत कबरई के सभासद अशोक, अवधेश, रविचंद्र, कामता प्रसाद, राजेश, राजू कुशवाहा, लखन, सभासद प्रतिनिधि दुर्गेश, लक्ष्मी प्रसाद आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि नगर पंचायत के अधिकारियों की सांठगाठ से नगर के लिए खरीदे गए टैंकर, डस्टबिन, ट्रैक्टर, एलईडी, हैंडपंप के रिपेयरिंग के सामान आदि में जमकर गड़बड़झाला किया गया है। सभासदों द्वारा सामान के बिल बाउचर व कुटेशन मांगे गए तो उन्हें दिखाने से मना कर दिया गया। शिकायती पत्र में बताया कि नगर में व्याप्त पेयजल समस्या के निदान के लिए टैंकरों द्वारा आपूर्ति की जा रही है। जिसमें जमकर घोटाला किया जा रहा है। अवकाश प्राप्त कर्मचारी को टैंकर की व्यवस्था सौंपी गई है। जो निर्धारित प्वाइंटों में टैंकर न भेजकर अपने चहेतों व प्रभावशाली व्यक्तियों के यहां टैंकर भेजे जा रहे है। रजिस्टर में मनमाने चक्कर दिखाकर गोलमाल किया जा रहा है। जिससे लोग परेशान है और सभासद उनकी समस्या का निराकरण नहीं करा पा रहे है। सभासदों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने जांच का भरोसा दिया है।
नगर पंचायत में हो रहे घोटालों के विरोध में सभासदों का हंगामा
- कार्रवाई न होने पर बोर्ड की बैठक के बहिष्कार की चेतावनी
- डीएम को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत के बताए कारनामे