फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   21 goats lifted by breaking cattle lock

पशुबाड़े का ताला तोड़कर 21 बकरियां चोरी कर ले गए बदमाश

Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
21 goats lifted by breaking cattle lock
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ग्राम धवारी में गुरुवार की रात बदमाशों ने एक किसान के पशुबाड़े का ताला तोड़कर 21 बकरियां चोरी कर ली। पशुबाड़े से बकरियां गायब देख पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों को भय का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम धवारी निवासी अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र राजाराम खेती किसानी के साथ बकरी पालक का काम करता है। रविवार की रात उसकी 35 बकरियां मकान के बगल में बने पशुबाड़े में थी बाहर से ताला लगा था। रात के समय बदमाश पशुबाड़े का ताला तोड़कर 21 बकरियां उठा ले गए। घटना के समय तेज बारिश होने के चलते आहट नहीं मिली। रात एक बजे बारिश बंद हुई तो पशुबाड़े में पानी भरने की आशंका होने पर किसान वहां पहुंचा तो ताला टूटा और बकरियां गायब देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि रात में एक लोडर गांव से निकला थी। जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लोडर गाड़ी में बकरियां भर ले गए है। पीड़ित ने करीब एक लाख रुपये कीमत की बकरियां चोरी होने की बात बताई। घटना की तहरीर थाना खरेला में दी गई है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed