{"_id":"5c925e2cbdec22144b7ef523","slug":"201553096236-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलें रघुवीरा, अवध में होली खेलें रघुवीरा....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली खेलें रघुवीरा, अवध में होली खेलें रघुवीरा....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में एचीवर्स डे पर कोलकाता के कलाकारों ने होली के ऐसे रंग बिखेरे कि विद्यालय मथुरा वृंदावन बन गया। छतरपुर की बाल कलाकार परी तिवारी ने मनोहारी नृत्य कर खूब वाहवाही बटोरी। मंजरी ग्रुप ने होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।
मीनाक्षी, मीरा भजन, देवी गीत व गंगावतरनम प्रसंगों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। सुमिता, देबासरी, मौसमी, उदयशंकर, शिल्पी व रामकृष्ण ने जीवंत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। परी तिवारी ने लैला मैं लैला, मुझे नौलखा मंगा दे ओ सैंया दीवाने और झूठ बोले कौआ काटे गीत पर बाल अदाओं से सभी को चकित कर दिया। छाया शर्मा ने नए पुराने गीतों को पेश कर मेघा का परिचय दिया।
आरबीपीएस के लिटिल स्टार्स का जादू भी सिर चढ़कर बोला। कक्षा 2 के छात्रों ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किया। कक्षा नर्सरी के छात्रों ने बम-बम भोले गीत पर बाल सुलभ अदाओं से सभी को लुभाया। कक्षा एक के छात्रों ने चक धूम-धूम गीत पर सभी को जमकर झुमाया। कक्षा तीन के छात्रों ने पैरोडी सांग पर प्रस्तुति दी। कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके तमाम गीतों को नृत्य के रूप में पिरोकर चुलबुली अदाओं व नृत्य कौशल को साकार कर दिया।