{"_id":"5c85548ebdec22764d26dd0b","slug":"201552241806-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन से प्रत्याशी को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन से प्रत्याशी को होगा फायदा
विज्ञापन
गठबंधन से प्रत्याशी को होगा फायदा
महोबा। समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित यादव ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन को लोकसभा चुनाव के लिए लाभदायक बताया। गठबंधन से प्रत्याशी के पक्ष में वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ेगा। जिससे गठबंधन को लोकसभा चुनाव में अच्छी जीत हासिल होगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशी के लिए मेहनत और ईमानदारी से जुटेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2014 में मोदी लहर के बाद भी भाजपा से सांसद बने पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को सपा और बसपा प्रत्याशियों के कुल वोट से कम मत मिलेे थे जबकि दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। अब दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व अध्यक्ष कुंभकरण यादव, अजयराज यादव, रघुवीर यादव के अलावा ताहिरउद्दीन सिद्दीकी, लोकेश, जलील खां, रोहित सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो