फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   ट्रक और बाइक की भिडंत में मां की मौत, बेटा घायल

ट्रक और बाइक की भिडंत में मां की मौत, बेटा घायल

Sun, 30 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और बाइक की भिडंत में मां की मौत, बेटा घायल
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में शंकर फिलिंग पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने मदीना मस्जिद चौराहे के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम सिजवाहा निवासी सेवाराम राजपूत (32) पुत्र बच्ची राजपूत अपनी मां फली राजपूत के साथ श्रीनगर में स्थित शंकर पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर गांव जाने के लिए जैसे ही हाईवे पर आया। तभी छतरपुर की तरफ से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और उसकी मां सड़क पर जा गिरे, जिससे फली राजपूत पत्नी बच्ची राजपूत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा सेवाराम राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना होने पर राहगीरों व खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े और 100 डायल गाड़ी को फोन किया लेकिन 100 डायल गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सेवाराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती करा दिया। सेवाराम की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में मां की मौत, बेटा घायल
-पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर बाइक से गांव जा रहे थे मां-बेटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed