{"_id":"56f0414f4f1c1be219f14d24","slug":"200-mgnrega-workers-to-stop-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मनरेगा मजदूरों ने काम बंद किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मनरेगा मजदूरों ने काम बंद किया
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ का प्रतीक चिन्ह
बेलाताल महोबा। पलायन रोकने के लिए क्षेत्र में मनरेगा के तहत शुरू किए गए कार्य करने के एक माह बाद भी मजदूरी न मिलने से नाराज दो सौ से अधिक मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। होली से पहले मजदूरी के लिए प्रधान और बीडीओ के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें मजदूरी नहीं मिली।
ग्राम लड़पुरा, बघौरा, अमानपुरा, कुलपहाड़ ग्रामीण और बेलाताल में मनरेगा के तहत कहीं तालाबों की खुदाई तो कहीं चेकडैम की खुदाई, मेड़बंदी, गूल खुदाई में एक माह तक काम किया। होली पर्व के मौके पर मनरेगा की मजदूरी नहीं मिली।
इससे गुस्साए मजदूरों ने मनरेगा का काम बंद कर दिया है। ग्राम लड़पुरा के कत्तू, रामफल आरी के चिरंजीलाल, खरई बघौरा के विष्णु, अखिलेश, मूलचंद्र, राजकुमार, रावतपुरा के किशोरी, मानसिंह आदि मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय जैतपुर में बीडीओ से त्योहार से पहले मजदूरी दिलानेे की मांग की।
विज्ञापन
बीडीओ जैतपुर एसएन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का पैसा राज्य सरकार को नहीं भेजा है। जिस कारण मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही है। शासन ने मनेरगा की धनराशि केंद्र से मांगी है। पैसा आने पर सभी श्रमिकों का भुगतान किया जाएगा।