फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 km. The highway road is uprooted, there is jam

Mahoba News: 20 किमी. हाईवे की सड़क उखड़ी, लग रहा जाम

Sat, 14 Sep 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
20 km. The highway road is uprooted, there is jam
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर महोबा से पत्थरमंडी कबरई तक 20 किमी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे यहां दिन में कई बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पचपहरा मोड़ पर गड्ढों के चलते लगे जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने से आवागमन बहाल हो सका। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क दुरुस्त न कराए जाने से कस्बावासियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से पत्थरमंडी कबरई तक हाईवे की 20 किमी सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते। इससे रात के समय अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी देवेंद्र मिश्रा, पन्नालाल गुप्ता, अनंतराम शुक्ला, राजीव गुप्ता, इदरीश, मोहित तिवारी, बलवीर सिंह, कंधीलाल यादव, रघुवीर कुशवाहा का कहना है कि कबरई पत्थरमंडी होने से दिनरात विभिन्न जिलों से ट्रक, डंपर आदि वाहन गिट्टी लेने आते हैं। यह वाहन टोल टैक्स व रोड टैक्स के माध्यम से धनराशि भी अदा करते हैं। बावजूद इसके पिछले एक साल से सड़क जर्जर हालत में है।
जाम के चलते यहां का कारोबार भी प्रभावित है। बृहस्पतिवार की सुबह लगे जाम में पचपहरा मोड़ के पास दर्जनों के ट्रक फंसे रहे। मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

हालांकि, एंबुलेंस को रास्ता देकर किसी तरह निकाला गया। व्यापारियों ने डीएम मृदुल चौधरी को मामले से अवगत कराते कराते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed