फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   2 million collected by Camp

शिविर लगाकर 52 लाख वसूले

Sun, 11 Jan 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 11 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
2 million collected by Camp
कबरई पावर हाउस में आयोजित  एकमुश्त समाधान योजना शिविर के बारे में अवर अभियंता रामकरण यादव ने बताया कि यहां शासन और डिवीजन ने 130 लाख रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया था। एक हजार रुपये के साथ उपभोक्ता को एकमु़श्त समाधान योजना में पंजीकरण कराने पर शत प्रतिशत सरचार्ज की छूट दी जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। अभी तक शासन ने इसे 10 जनवरी तक लागू किया था।  लेकिन योजना की सफ लता को देखते हुए इसे 30 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। अभियंता रामकरण यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अभी तक 388 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। जिन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत अभी तक 52 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। अब हर हाल में लक्ष्य को पूरा कराने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जो डोर टू डोर जाकर चेकिंग अभियान के साथ कटिया कनेक्शनों को नियमित करेंगी। बिजली चोरी रोकने के लिए औचक निरीक्षण भी पुलिस बल के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कबरई बस्ती के अंदर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बिजली चोरी पाए जाने पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शासन ने पूरे प्रदेश में बिजली चेकिंग अभियान चलाया है। जिसके चलते कहीं भी अवैध कनेक्शनों और बिजली के बकाएदारों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed