फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तापमान 45 के पार, बदन झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल

तापमान 45 के पार, बदन झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल

Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
तापमान 45 के पार, बदन झुलसा देने वाली धूप ने किया बेहाल
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर आसमान से आग बरस रही है। बदन झुलसा देने वाली तेज धूप से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी और उमस के चलते कूलर, पंखे भी लोगों का साथ नहीं दे पा रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मई माह के दूसरे पखवारे में गर्मी चरम पर है। सुबह से ही आसमान से तेज धूप निकल रही है। जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग धूप और लू से बचाव कर हाथों में दस्ताने व मुंह में तौलिया व गमछा बांधकर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी व उमस के चलते कूलर और पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस का सबसे ज्यादा असर गरीब वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। तेज धूप के चलते वह मेहनत मजदूरी के काम पर नहीं निकल पा रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। दोपहर के समय बदन झुलसा देने वाली सूर्य की किरणों ने सभी को परेशान कर दिया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि चौराहों पर लगने वाली पेय पदार्थों की दुकानों में लोगों की खासी भीड़ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed