फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बालक बालिकाओं में किसी भी तरह न करें भेदभाव- प्रधानाचार्य

बालक बालिकाओं में किसी भी तरह न करें भेदभाव- प्रधानाचार्य

Wed, 06 Mar 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बालक बालिकाओं में किसी भी तरह न करें भेदभाव- प्रधानाचार्य
महोबा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजहरी में बुधवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत महिला जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां पर बालक बालिकाओं में किसी भी तरह का भेद न करने का संदेश दिया गया। साथ ही छात्राओं को लक्ष्य बनाकर बेहतर शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाराम वर्मा ने कहा कि छात्राएं अब निडर होकर रहे। कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 की सुविधा दी है। छात्राएं किसी भी समय जरूरत पड़ने पर 1090 नंबर डायल कर पुलिस की मदद ले सकती है। उनका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्राएं सशक्त होकर अपना भविष्य बनाएं।
विज्ञापन

लता चौरसिया ने कहा कि अब लड़कियां भी लड़कों से कहीं पर भी पीछे नहीं है। लड़कियां ट्रेन, गाड़ी से लेकर एयरोप्लेन तक उड़ा रही है। बस जरूरत है छात्राओं को मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने की। तभी वह अपने उद्देश्य में सफल होगी। अरुणा दुबे ने कहा कि अपराजिता का अर्थ है कभी पराजित न होना और छात्राएं सशक्त बनकर रहेगी तो कभी पराजित न होगी। उन्होंने कहा कि छात्राएं समाजहित में काय करके भी आगे बढ़ सकती है। इससे पूर्व अरुणा दुबे ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक बालिकाओं में किसी भी तरह न करें भेदभाव : प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed