{"_id":"5c83ef4bbdec221431495dc4","slug":"171552150347-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से रिटायर्ड फौजी समेत पांच की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से रिटायर्ड फौजी समेत पांच की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धुआं उठने पर पेड़ में लगे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से रिटायर्ड फौजी समेत पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। लोगों ने इधर-उधर छिपकर अपनी जान बचाई। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
कस्बा कुलपहाड़ स्थित मजार में शनिवार दोपहर को उर्स कार्यक्रम चल रहा था। जहां पर फातिहा के लिए देग बनाई जा रही थी। इसी दौरान मजार में अगरबत्ती लगाई गई। जिससे निकले धुएं से समीप के पेड़ में लगी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कुलपहाड़ निवासी रिटायर्ड फौजी बल्ले (50) पुत्र रघुनाथ, भूरा (30), संजय (32), मुन्ना (40) व रामकुमार बुरी तरह घायल हो गए जबकि मजार में मौजूद लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। कस्बे के नजदीक मधुमक्खियों के हमला बोलने से आसपास रहने वाले लोग अपने घरों में कैद हो गए। बाद में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बल्ले की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।