{"_id":"5c925e33bdec22143439c73b","slug":"161553096243-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण को प्रशासन ने रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजनर (महोबा)। कस्बे में विवादित भूमि पर भवन निर्माण कराने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। इससे गुस्साईं महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी का घेराव किया। मामला गंभीर होता देख एसडीएम ने पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणोें को थाने में बुलाकर लताड़ लगाई। साथ ही अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
कस्बा निवासी मुन्ना, बहादुर सहित कुछ ग्रामीणों ने अपने खलियानों की जमीन का मुकदमा लड़कर जुर्माना दिया। इसके बाद ग्राम समाज की जमीन को अपनी जमीन बताते हुए उसमें अवैध निर्माण करने लगे। प्रधान ने इसकी शिकायत की। शिकायत पर पहुंचे एसडीएम कुलपहाड़ देवेंद्र सिंह, सीओ अवध सिंह, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, नायब तहसीलदार अमरकांत सेन ने अवैध निर्माण रुकवा दिया।
अवैध निर्माण करा रहे लोगों के घरोें की महिलाएं एकजुट होकर आ गईं। कुछ ग्रामीण भी आ गए और अधिकारियों का घेराव कर लिया। मौके की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पुलिस फोर्स बुला लिया। मौके पर पहुुंचे थानाध्यक्ष आनंद कुमार सभी को थाने ले आए। अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई कर जेल भेजने की चेतावनी दी।