{"_id":"5c86ab7abdec22493442d762","slug":"161552329594-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी होने दूसरे दिन भी जिलेभर में हटवाई होर्डिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी होने दूसरे दिन भी जिलेभर में हटवाई होर्डिग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होतेे ही जिले में वॉल पेंटिंग पुतवाने और होर्डिंग हटवाने का कार्य तेज हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से जगह-जगह दीवारों में राजनैतिक दलों द्वारा कराई गई पेंटिंग पुतवाई और होर्डिंग व पोस्टर हटवाने का काम सोमवार को पूरा दिन किया।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने पुलिस टीम के साथ तहसील चौराहा, मदीना मस्जिद चौराहा, डाक बंगला चौराहा, हमीपुर चुंगी, बजरंग चौक सहित तमाम मार्गों में लगी होर्डिंग, बैनर हटवाने के साथ-साथ वॉल पेंटिंग पुतवाई गई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में नायब तहसीलदार अमरकांत सेन, राजस्व निरीक्षक कालीचरन, लेखपाल अशोक कुमार ने कर्मचारियों के साथ कस्बे के चौराहों और गलियों में लगी होर्डिंग व बैनर हटवाए गए। उधर कुलपहाड़ में भी अभियान के दौरान बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाई गई।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार ड्योढ़ी चौराहा, बस स्टैंड, वीपार्क चौराहा सहित विभिन्न मार्गों में होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए। उपजिलाधिकारी चरखारी अरविंद द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे, नगर पालिका के लेखाकार अय्यूब खां व पालिका कर्मचारियों की मौजूदगी में होर्डिंग और बैनर हटवाए गए। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार राजस्व निरीक्षक विपिन चौबे, नगर पंचायत ईओ उमाकांत सिंह, रामबाबू द्विवेदी ने टीम के साथ छंगा तिराहा, बस स्टैंड, बांदा तिराहा, मैन मार्केट में लगे होर्डिंग व बैनर हटाने के साथ-साथ वॉल पेंटिंग पुतवाई गई।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जिलेभर में हटवाई गईं होर्डिंग