फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को सक्रियता से जुटने के दिए निर्देश

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को सक्रियता से जुटने के दिए निर्देश

Mon, 11 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को सक्रियता से जुटने के दिए निर्देश
महोबा। ब्लाक चरखारी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफाक सरवर और ब्लाक अध्यक्ष चरखारी नंदराम के नेतृत्व में चरखारी में संपन्न हुआ। जहां पर ब्लाक के बूथ अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिए गए। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथों पर सक्रियता से जुट जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सोच विचार कर सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतार रही है। इसलिए पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से रणनीति बनानी होगी। पीसीसी सदस्य तुलसीदास राजपूत ने कहा कि अब चुनाव नजदीक है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। सम्मेलन में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राहुुल मिश्र, रणविजय राजपूत ब्लाक अध्यक्ष पनवाड़ी, जिला महासचिव संतोष कुमार धुरिया, रामकिशुन मिश्र, नीरज शास्त्री, जिला महासचिव मोहम्मद शफीक, अशोक राजपूत, राम किशोर राजपूत, मुख्तार अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को सक्रियता से जुटने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed