फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1580 hectares of land will be protected from Anna's cattle

Mahoba News: अन्ना मवेशियों से सुरक्षित होगी 1580 हेक्टेयर जमीन

Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
1580 hectares of land will be protected from Anna's cattle
महोबा। सोलर फेंसिंग से किसानों की फसलों को अन्ना मवेशियों से सुरक्षित किया जाएगा। कृषि विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में जिले में 1,580 हेक्टेयर कृषि भूमि को सोलर फेंसिंग से आच्छादित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड पैकेज के तहत बुंदेलखंड एकीकृत कृषि विकास (सोलर फेसिंग) योजना का तीन माड्यूल में क्रियान्वयन किया जाएगा। माड्यूल-एक में 20, मॉड्यूल-दो में 44 व मॉड्यूल तीन में 15 फार्मर क्लस्टर बनाए जाएंगे। इस प्रकार 79 फेंसिंग फार्मर क्लस्टर के माध्यम से किसानों को सोलर फेंसिंग योजना से लाभान्वित किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में अधिकतम 20 हेक्टेयर कंपोजिट क्षेत्रफल का चयन किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में कम से कम पांच किसानों का होना अनिवार्य है। सोलर फेंसिंग के कार्य में कृषि विभाग की ओर से 80 फीसदी अनुदान दिया जाएगा 20 प्रतिशत व्यय कृषक अंश के रूप में किसानों को स्वयं खर्च करना होगा। सोलर फेंसिंग में गेट, सोलर पैनल, बैटरी, जाली और वायर शामिल रहेगा। कृषि वानिकी के तहत सहजन के पांच सौ पौधे प्रत्येक क्लस्टर में रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक पौधे पर 15 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

--------------------
अन्ना मवेशियों से घटी फसलों की पैदावार
महोबा। बुंदेलखंड में अन्ना मवेशियों व जंगली पशुओं से दलहनी व तिलहनी फसलों की पैदावार में कमी आई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुंदेलखंड के सातों जिलों के करीब 10 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की फसल को जंगली पशुओं व अन्ना मवेशियों ने प्रभावित किया है। जंगली मवेशी व अन्ना पशु जंगलों में पर्याप्त भोजन और चारा न मिलने से फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
अन्ना प्रथा व जंगली पशुओं से फसलों को सुरक्षा प्रदान करने और दहलन, तिलहन व श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सोलर फेंसिंग योजना चलाई जा रही है। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। -डॉ. अभय कुमार सिंह यादव, उप कृषि निदेशक महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed