{"_id":"5c7d6ad3bdec2213f754d9d8","slug":"151551723219-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की भीषण कटौती से छात्र छात्राओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की भीषण कटौती से छात्र छात्राओं में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते बिजली की भीषण कटौती जारी है। एक सप्ताह से 24 घंटे में महज 12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। जिससे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बिजली आपूर्ति में सुधार कराए जाने की मांग की है।
कस्बा कुलपहाड़ में उच्चाधिकारियों ने रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए थे। जिसमें दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को बिजली कटौती किए जाने का आदेश था लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते महज 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। 35 केवी सब स्टेशन से बार- बार आपूर्ति ठप होने से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कत हो रही है। उपभोक्ता रामगोपाल का कहना है कि रात से लेकर दिन में कई बार विद्युत कटौती की जाती है। किसान रवि कुमार, मनीष, अनिल कुमार, मदन सिंह आदि का कहना है कि बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। शिकायत करने पर कोई भी ध्यान नही दे रहा है। विद्युत विभाग के एसडीओ विकास श्रीवास्तव ने बताया कि महोबा से आपूर्ति बंद की जा रही है। जो आपूर्ति की जा रही है वह उपभोक्ताओं को मुहैया कराई जा रही है। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी सहदेव से की है।
बिजली की कटौती से छात्र-छात्राओं में आक्रोश