{"_id":"5bb0eb1c867a5501363be323","slug":"151538321180-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित ट्रक चाट के ठेले को टक्कर मारता हुआ सब्जी की दुकान में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित ट्रक चाट के ठेले को टक्कर मारता हुआ सब्जी की दुकान में घुसा
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। इलाहाबाद-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में यूपी-एमपी की सरहद हरपालपुर के पास नवसिखिया क्लीनर के ट्रक चलाते समय क्लीनर असंतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद चाट के ठेले में टक्कर मारता हुुआ फल-सब्जी की दुकान में घुस गया, जिससे भगदड़ गई। टक्कर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। लोग बाइक, रिक्शा छोड़-छोड़कर भाग खड़े हुए।
रविवार को एक ट्रक ने कस्बा हरपालपुर में सीमेंट उतारा। इसके बाद दूसरी दुकान में सीमेंट उतारने के लिए जाते समय क्लीनर ट्रक चलाने लगा। ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसने सड़क किनारें खड़े टेंपो टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया। इसके बाद चाट के ठेले को टक्कर मार दी और लहराता हुआ चलने लगा। जिससे आसपास के दुकानदार व लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद ट्रक क्लीनर हैंडपंप तोड़ता हुआ फल-सब्जी की दुकान में घुस गया, जिससे कनकुआ निवासी दशरथ लखेरे (45), ग्राम रोरा निवासी खरकी (40) पत्नी रामसेवक, रवि चौबे (40) पुत्र पन्नालाल चौबे, हरपालपुर निवासी पुष्पा विश्वकर्मा (60), टिकरिया निवासी मीनाक्षी (35) पत्नी परमेश्वरी दयाल व चाट दुकानदार मानसिंह बुरी तरह घायल हो गया। सभी घायलों को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना में मानसिंह का समोसा का ठेला और रूपसिंह परिहार की नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई जबकि धर्मेंद्र खटीक और हरदयाल अनुरागी की फल-सब्जी की दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है साथ ही क्लीनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ट्रक दुकान में घुसा, छह घायल
-ट्रक को लहराता आता देख लोगों में मची भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो