{"_id":"5984c5994f1c1b23248b4806","slug":"151501873561-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनमित क्षेत्र के जेई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनमित क्षेत्र के जेई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
महोबा। झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार शाम सदर तहसील में स्थापित विनमित क्षेत्र कार्यालय में तैनात अवर अभियंता को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोतवाली ले आई, जहां जेई व रिश्वत देने वाले का हाथ धुलवाया गया तो पानी गुलाबी हो गया। टीम ने पानी का सेंपल भर लिया है।
शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी विक्रांत पटैरिया यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) के जिला संयोजक व बुंदेलखंड प्रभारी हैं। विक्रांत पटैरिया ने भवन निर्माण के लिए बजरंगनगर वार्ड-6 में एक प्लॉट खरीदा था। भवन का नक्शा पास कराने के लिए विनमित क्षेत्र कार्यालय में फाइल जमा की थी। कई माह बीतने के बाद भी नक्शा पास नहीं हुआ।
आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में तैनात अवर अभियंता घसीटा सिंह से मानचित्र पास करने की बात कही तो उन्होंने 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी। बाद में पांच हजार पर बात तय हुई। विक्रांत पटैरिया ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की। शुक्रवार शाम झांसी से यहां पहुंची टीम ने विक्रांत पटैरिया को पैसे लेकर कार्यालय में बैठे जेई के पास पहुंचा। जैसे ही जेई ने पांच हजार रुपये लिए टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे लेकर कोतवाली पहुंची और रिश्वत देने व लेने वाले के हाथ घुलवाए। पानी के गुलाबी होने पर सैंपल भरकर सील किया गया। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने जेई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एंटी करप्शन झांसी की टीम ने दबोचा