फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   14.66 lakh saplings planted in the district under large plantation campaign

वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले में रोपित किए गए 14.66 लाख पौधे

Sat, 10 Aug 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
14.66 lakh saplings planted in the district under large plantation campaign
शहर के गांधी उपवन में पौधरोपण करते आयुक्त, डीएम, सांसद और विधायक - फोटो : MAHOBA
महोबा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश को हरा भरा करने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत 14.66 लाख पौधे रोपित किए गए। जिले में ग्राम पंचायत से लेकर विकासखंड, तहसील, विद्यालयों, कॉलेजों, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन व सभी वन क्षेत्रों में वृृहद पौधरोपण किया गया। पौधरोपण को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत शहर के भटीपुरा वन क्षेत्र में स्थापित किए जा रहे गांधी उपवन से हुई। यहां ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त व सचिव के. रविंद्र नायक, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोेस्वामी, जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, अध्यक्षा नगर पालिका दिलाशा सौरभ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, सीडीओ हीरा सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी रामजी राय आदि ने गांधी जी की प्रिय प्रजातियों के पौधे आम, नीम, कल्पवृृक्ष, साल, महुआ, सहजन, मौलश्री आदि रोपित किए। इसके बाद बिलरही के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र में 10 हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश को हराभरा बनाने का संकल्प लिया है। उस संकल्प को जिले में शत-प्रतिशत पौधरोपण कराकर पूरा करें और उनकी उचित देखभाल करें। वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनकी पत्तियों, छालों व जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। प्राचीन काल से ही वन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखते आ रहे हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। डीएम ने बताया कि पौधरोपण महाकुंभ के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती की 150वीं व भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर भटीपुरा के वन क्षेत्र में 6500 पौधे रोपित कर गांधी उपवन की स्थापना कराई जा रही है। गांधी उपवन में एक पंचवटी का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 5 प्रजातियों के वृक्ष पीपल, बरगद, बेल, आवंला व अशोक का रोपण किया जाएगा। जिले में कुल 14 लाख 66 हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि पौधरोपण के महाकुंभ के दौरान जितने भी पौध लगाए गए हैं उनकी बेहतर ढंग से देखभाल करके बड़ा किया जाए। सांसद व विधायक ने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्णतया सहायक होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति की पेड़ पौधों की सेवा व सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्षर चक्रपाणि त्रिपाठी सहित तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद आरिफ राईन व जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष ममता यादव, अपर मुख्य अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र और अभियंता केएन गुप्ता की देखरेख में पौधरोपण किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार पौधरोपण महापर्व पर एडीएम पूनम निगम, उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने नगर के डाकबंगला मैदान पर पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। दयालपुरा वनरेज में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सेंगर, निर्भय सिंह, योगेश मिश्रा ने पौधे लगाए। पालिका ईओ केके सोनकर ने गोवर्धन पार्क में 500 पौधे रोपित किए। कोतवाली परिसर में एसएचओ अनूप कुमार दुबे ने स्टाप के साथ 800 पौधे रोपित किए। महिला पॉलिटेक्निक व जीजीआईसी में डायट प्राचार्य संतोष सक्सेना ने पौधरोपण किया।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार वृक्षारोपण महाकुंभ को लेकर सभी सरकारी कार्यालयों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक व ग्राम स्तर पर पौधरोपण किया। चित्रकूट मंडल प्रभारी प्रवीण सिंह जादौन के निर्देश पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कस्बा कबरई व छानी गांव में सैकड़ों फल व छायादार पौधे रोपित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधों की सेवा व सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जीतू विश्वकर्मा, जिला महामंत्री विपिन भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, ब्लाक प्रभारी पिंटू पालीवाल, नगर अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, ब्लाक संयोजक प्रवीण सोनी, जनार्दन सिंह, नगर महामंत्री अमित तिवारी, हिमांशु शिवहरे, भानू धुरिया, महेश शिवहरे सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सलैया जंगल में वन रेंज अधिकारी सीबी सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यहां डीएम समेत अन्य अधिकारियों को पहुंचना था लेकिन किसी कारण से डीएम नहीं पहुंच सके।

पांच फुट का पौधा न होने पर नाराज होकर चले गए चरखारी विधायक
बेलाताल। विकास खंड परिसर में पौधरोपण करने आए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत छोटे-छोटे पौधे देखकर नाराज हो गए। उन्होंने पौधरोपण करने के लिए पांच फुट का लंबा पौधा मांगा। पांच फुट का पौधा न होने पर चरखारी विधायक नाराज होकर बिना पौधरोपण किए चले गए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के नाम पर खानापूर्ति करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बाद में खंड विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, ब्लाक प्रमुख रचना सोनी, महेंद्र द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed