{"_id":"5f527bd78ebc3e535363fd1e","slug":"136-8-crore-compensation-given-to-farmers-mahoba-news-knp5807344105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 136.8 करोड़ रुपये दी गई क्षतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 136.8 करोड़ रुपये दी गई क्षतिपूर्ति
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिले के किसानों को लाभ मिला है। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश सरकार कर रही है।
बीमा योजना के तहत अब तक जिले के एक लाख 23 हजार 272 किसानों को 136.8 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति दी गई।
डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाते हुए क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों को समय से उपलब्ध करा रही है।
योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 के खरीफ में 26717 बीमित कृषकों ने 40526 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया, जिसमें से योजना के प्रावधानों के अनुरूप 12787 कृषकों को 9.59 करोेड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।
रबी के लिए 2017-18 में 90458 बीमित किसानों ने 88408 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया, जिसमें 46779 किसानों को 31.23 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि वर्ष 2018-19 के खरीफ में 24489 किसानों को 10.24 करोड़ की क्षतिपूर्ति दी गई, जबकि रबी फसल में 302 किसानों को 10.22 लाख की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।
वर्ष 2019-20 खरीफ में 38667 किसानों को 85.52 करोड़ की क्षतिपूूर्ति का भुगतान हुआ, जबकि रबी में 248 किसानों को 11.31 लाख की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।
बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 449710 बीमित किसानों ने 4.58 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा कराया, जिसमें 123272 किसानों को 136.8 करोड़ क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।