{"_id":"5c9129abbdec2214084cdb82","slug":"131553017259-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम सगुनिया में एक किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक पर बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम सगुनिया निवासी गोविंद दास (70) पुत्र वंशीधर 28 बीघा भूमि का काश्तकार था लेकिन कई वर्षों से बेहतर पैदावार न होने के चलते वह परेशान रहता था। मृतक के तीन पुत्र मंगल सिंह, नंदकिशोर व रतन भी खेती में हाथ बटाते थे। इस बार भी फसल बेहतर न दिखने पर किसान परेशान रहता था और अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेतों पर ही रहकर रखवाली करता था। मंगलवार की सुबह गोविंद दास खेत से खलिहान आया और चारपाई में बैठ गया। तभी अचानक सदमा लगने से वह जमीन में गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र मंगल सिंह ने बताया कि पिता पर स्टेट बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज था। जिसकी अदायगी को लेकर वह परेशान रहते थे। हालांकि घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को नही दी गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।