{"_id":"5c80052ebdec22146e0f8d65","slug":"131551893806-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों से 27 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों से 27 हजार रुपयों से भरा बैग उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। इलाहाबाद बैंक पनवाड़ी से 27 हजार रुपये निकालकर राठ तिराहे पर चाट खा रहे रिटायर्ड टीचर से टप्पेबाजों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग गायब होने पर टीचर के चीखने-चिल्लाने पर भीड़ जमा हो गई लेकिन टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुुट गई है।
कस्बा हरपालपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक शिशुपाल सिंह (70) ने बुधवार को इलाहाबाद बैंक पनवाड़ी से 27 हजार रुपये निकालकर एक बैग में रख लिए और राठ तिराहे पर बगल में बैग रखकर चाट खाने लगे। बैंक से ही पीछा कर रहे टप्पेबाजों ने उसके ऊपर गोबर फेंक दिया और इधर-उधर बैठ गए। रिटायर्ड टीचर पास में लगे हैंडपंप में जैसे ही गोबर धोने के लिए गया। टप्पेबाजों ने उसका बैग उड़ा दिया और फरार हो गए।
रिटायर्ड टीचर गोबर धोकर आया तो बैग गायब मिला। उसके चीखने-चिल्लाने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग टप्पेबाजों को तलाशने लगे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिशुपाल ने थाना पनवाड़ी में घटना की तहरीर दे दी है। इंचार्ज थानाध्यक्ष अशोक सेंगर ने मौके पर पहुंचकर टप्पेबाजों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज तलाशने गए तो कैमरा खराब पाया गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने 27 हजार रुपये पार किए