फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत

बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत

Fri, 01 Feb 2019 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम सलारपुर में कर्ज से परेशान एक किसान की सदमे से मौत हो गई। मृतक पर बैंक व साहूकारों का करीब दो लाख रुपये कर्ज था। फसल में बेहतर पैदावार न होने की चिंता में किसान परेशान रहता था। मामले की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
ग्राम सलारपुर निवासी हरदयाल रैकवार (55) पुत्र नंदी चार एकड़ भूमि काश्तकार था, जिसमें खेती किसानी करके वह परिवार का भरण पोषण करता था। चार वर्ष पहले हरदयाल का पुत्र तुलसीदास (28) सोते समय दीपक गिरने से आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। तब पिता ने साहूकारों से एक लाख रुपये कर्ज लिया और उसकी एवज में भूमि का इकरारनामा कर दिया था। पुत्र की हालत ठीक होने पर वह मेहनत मजूदरी करने लगा लेकिन खेती में सही उपज न होने के चलते कर्ज की अदायगी नहीं हो सकी, जिससे साहूकारों किसान का ट्रैक्टर ले गए। इसके अलावा कर्जमाफी में एक लाख रुपये बैंक कर्ज माफ होने के बाद भी मृतक पर बैंक का 53 हजार और साधन सहकारी समिति भंडरा से 35 हजार रुपये कर्ज है।
विज्ञापन

खेत में बोई गई फसल को अन्ना जानवरों से बचाने के लिए गुरुवार की रात हरदयाल खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी उसे सदमा लगा और मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र तुलसीदास ने बताया कि बैंक व साहूकारों के कर्ज की अदायगी की चिंता पिता को सताती रहती थी। इसकी चर्चा वह अक्सर घर पर करते थे। उन्हें भूमि डूब जाने और ट्रैक्टर चला जाने की चिंता थी, जिससे उन्हें सदमा लगा और मौत हो गई। उधर उपजिलाधिकारी महोबा राजेश यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराकर पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 एमएएचपी 03, 04 परिचय-घटना के बाद रोते बिलखते परिजन व मृतक किसान हरदयाल की फाइल फोटो कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत
- खेत की रखवाली करते समय लगा सदमा, मौके पर हुई मौत
- आग से झुलसे पुत्र के इलाज के लिए साहूकारों से लिया था कर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed