{"_id":"5c81600cbdec22143b6efad9","slug":"121551982604-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूहों को संगठित कर रोजगार के सिखाए गए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूहों को संगठित कर रोजगार के सिखाए गए गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विकासखंड जैतपुर सभागार में आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को संगठित कर बनाए गए ग्राम स्तरीय संगठनों का संकुल स्तरीय संगठन का गठन करने के लिए आम सभा आयोजित की गई। जहां पर लोगों को रोजगार से जुड़ने के गुर सिखाए गए।
खंड विकास अधिकारी जैतपुर प्रशांत यादव ने ग्राम टोला स्तर पर गरीब महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए जिन समूहों द्वारा पांच सूत्रों साप्ताहिक बैठक, साप्ताहिक बचत, ऋण वितरण, ऋण वापसी व सही से लेखा जोखा रखा है। उन समूहों का गांव स्तरीय ग्राम संगठनों का संगठन किया गया। जिससे गरीब महिलाओं को उनकी जीवन की आवश्यकताओं के लिए सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार की जानकारी दी जा सके। साथ ही लघु उद्योगों से जोड़ने का कार्य कराया जा सके।
भारत प्रेरणा महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष पुष्पा ने कहा बुंदेलखंड की महिलाओं को साहस दिखाते हुए अपने जीवन में बदलाव के लिए घर पर ही परचून की दुकान, बकरी पालन, भैंस पालन, सिलाई का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब आगे बढ़ने के लिए समूह के जरिए रोजगार से जुड़ने की जरूरत है। इस मौके पर, गिरीश मिश्रा, रेखा, रामदेवी, जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
समूहों को संगठित कर रोजगार के गुर सिखाए