फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में चिंगारियां निकलने से मची अफरा-तफरी

इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में चिंगारियां निकलने से मची अफरा-तफरी

Thu, 07 Mar 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में चिंगारियां निकलने से मची अफरा-तफरी
बेलाताल (महोबा)। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी के बेलाताल स्टेशन के पास एक बोगी के पहिये जाम होने से धुएं के साथ चिंगारियां निकलने लगी। जिससे बोगी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर चालक ने बेलाताल स्टेशन में गाड़ी खड़ी कर दी और रेलवे कर्मचारियों की मदद से बोगी के जाम पहियों को ठीक कराया। इस दौरान 45 मिनट तक बेलाताल स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह खजुराहो से नौ बजे चलकर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दस बजे महोबा आई। 10.50 बजे महोबा से उदयपुर के लिए गाड़ी रवाना हुई। जिला मुख्यालय से 35 किमी चलने के बाद एक्सप्रेस गाड़ी के आगे से तीसरे नंबर की बोगी के पहिये जाम होने के कारण पहियों से चिंगारी और धुआं निकलता देख बोगी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने इसकी सूचना टीसी को दी। टीसी ने चालक को सूचना दी। जिससे चालक ने रेलवे स्टेशन बेलाताल में गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही यात्री बोगी से नीचे उतर आए।

चालक ने रेलवे कर्मचारियों के साथ बोगी नंबर तीन पहिये चेक किए। पहिये जाम होने के कारण चिंगारियां निकलना पाया गया। जिस पर चालक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पहियों को दुरुस्त किया। इससे करीब 45 मिनट गाड़ी खड़ी रही। पहिये ठीक होने के बाद गाड़ी उदयपुर के लिए रवाना हुई। बेलाताल के स्टेशन मास्टर देवेंद्र चक्रवर्ती का कहना है कि पहिये जाम होने से गाड़ी खड़ी रही। ठीक होने के बाद उसे रवाना किया गया।
इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में चिंगारियां निकलने से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed