फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   व्यापारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 3.33 लाख

व्यापारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 3.33 लाख

Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 3.33 लाख

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। केरल में बाढ़ से मची तबाही से बेघर हुए लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए पत्थर मंडी कबरई के व्यापारी व समाजसेवी भी आगे आए। रविवार को व्यापारियों ने मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर 3.33 लाख रुपये सहायता राशि के रूप में एकत्र किए। बाद में व्यापारियों ने सहायता राशि की थैली जिलाधिकारी को सौंपी। ताकि वहां के लोगों को कुछ राहत मिल सके।

समाजसेवियों व व्यापारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान चलाकर सहायता राशि एकत्र की। बाद में 3.33 लाख रुपये की थैली डीएम सहदेव को केरल रिलीफ फंड के लिए सोंपी। इस मौके पर डीएम ने कहा कि बाढ़ जैसी दैवीय आपदा की त्रासदी झेल रहे केरल राज्य के लोगों को उबारने के लिए हम सबको उदारता का परिचय देकर सहयोग करना होगा। तभी हम पीड़ितों को दर्द की भयानक विभीषिका से उबार सकेंगें। उन्होंने कहा कि केरल राज्य में बाढ़ जैसी आपदा से वहां का जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। लोग सब कुछ बाढ़ में गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


हम सभी लोगों को मिलजुलकर उनके पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता का बीड़ा उठाना चाहिए। कबरई चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा ने डीएम को आश्वस्त किया कि वे और अधिक लोगों से केरल के लिए सहयोग कराएंगे। क्रेशर व्यवसाई देवेंद्र मिश्रा, कल्याण सिंह ने भी क्रेशर प्लांटो से सहयोग राशि केरल रिलीफ फंड में जुटाने की बात कही। इस मौके पर देवेंद्र मिश्रा, एके त्रिपाठी, सुरेश शिवहरे, कल्याण सिंह, उमेश वर्मा, कैलाश गुप्ता, बनवारीलाल, महिपाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- समाजसेवियों व व्यापारियों ने डीएम को सौंपी सहायता राशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed