{"_id":"5ab692b44f1c1b68248b70e9","slug":"121521914548-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारी से पीड़ित युवक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारी से पीड़ित युवक समेत दो लोगों की मौत
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों के मरीजों में दिन प्रतिदिन इजाफा हो रहा हैैं। दिन में तेज धूप निकलने और उमस होने से लोग उल्टी, दस्त व बुखार की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। शनिवार को संक्रामक बीमारी से दो लोगों की मौत हो गई।
मौसम में बदलाव होने और गर्मी से लोग वायरल बुखार, टायफायड जैसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सर्वाधिक संख्या बच्चों की है, जो उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित हैं। एक अनुमान के मुताबिक, प्रतिदिन एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर हालत के मरीजों को वार्डों में भर्ती कराया जा रहा है। प्राइवेट क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ है।
झांसी के ग्राम हसारी निवासी शांतिदेवी (60) पत्नी मोतीलाल वर्मा दो दिन पहले रिश्तेदारी में महोबा आई थीं। तेज बुखार आने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहल्ला तिवारीपुरा निवासी मोहित द्विवेदी (28) की बीमारी से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. उदयवीर सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग वायरल बुखार व उल्टी दस्त की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में बच्चों को धूप से बचाकर रखें और कहीं जाते समय उन्हें सूती कपड़े से ढककर रखें।
विज्ञापन
-उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
-जिला अस्पताल और प्राइवेट क्लीनिकों में जुट रही मरीजों की भीड़