{"_id":"5984c6894f1c1bc2218b47ae","slug":"121501873801-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खेती करके अधिक मुनाफा कमाएं किसान-कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खेती करके अधिक मुनाफा कमाएं किसान-कुलपति
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेलाताल महोबा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति एसएन गोस्वामी ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों की कमी से किसानों को तकनीकी विधि से खेती करने की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस कमी को पूरा किया जाएगा। माह नवंबर तक वैज्ञानिकों के रिक्त पद भर दिए जाएंगे। ताकि किसान तकनीकी खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकें।
विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में आयोजित वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ मिले और तकनीकी विधि से खेती हो इसके लिए वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में किसान ज्ञानप्रकाश, मइयादीन, देवकी नंदन आदि किसानों ने बताया कि कई वर्षों से चिह्नित किसानों को प्रदर्शनी का लाभ दिया जा रहा है। जिस पर कुलपति ने केंद्र प्रभारी को नियमानुसार बीजों का वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में निदेशक प्रसार एलके वाजपेई ने कहा कि हर वर्ष नए गांव प्रदर्शनी के लिए चयनित किए जाएं और किसानों को लाभ दिया जाए। उन्होंने किसानों को तकनीकी विधि से खेती करने की सलाह दी। इस मौके पर केंद्र प्रभारी मुकेशचंद्र, उपकृषि निदेशक जी रामजी, रविनारायण व्यास, बृजेश सिंह, अनिल रावत, शंकरलाल कुशवाहा समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
तकनीकी विधि से खेती कर मुनाफा कमाएं: कुलपति
माह नवंबर तक वैज्ञानिकाें के रिक्त पद भरने का भरोसा