फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   1200 absentees in lekh pal bharti exam

1200 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sun, 13 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
1200 absentees in lekh pal bharti exam

रविवार को हुई 8 केंद्रों पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरह से संपन्न हुई। परीक्षा में 12000 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 700 परीक्षार्थियों (लगभग 6 फीसदी) ने परीक्षा छोड़ दी। टफ पेपर ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। कड़ी निगरानी में हुई परीक्षा के दौरान डीएम ने कई केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


  
परीक्षा की पहली पाली 10:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में 3 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षार्थियों की गेट पर ही सघन चेकिंग की गई, उसके बाद ही प्रवेश दिया गया। मोबाइल, कैलकुलेटर सामान बाहर जमा करा दिया गया। परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले कक्षों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन



पूरे शहर में परीक्षा केंद्रों के आसपास व चौराहों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। परीक्षा ड्यूटी संपन्न कराने के लिए जिले भर की फोर्स बुला ली गई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भी बराबर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पहली पाली में जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने राजकीय मकुंदलाल इंटर कालेज, संत जोसफ्स स्कूल का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।

वहीं दूसरी पाली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामश्री महाविद्यालय सहित कई विद्यालयों में जाकर लेखपाल भर्ती परीक्षा का जायजा लिया।

अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी परीक्षा केंद्रों की चेकिंग करते नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया पेपर काफी टफ रहा। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। 

परीक्षा से पहले ‘परीक्षा’-परीक्षा से  पहले परीक्षार्थियों को ‘परीक्षा’ देनी पड़ी। परीक्षा केंद्र में करीब दो घंटा पहले पहुंच गए। उमस भरी गर्मी मेंपानी की व्यवस्था नहीं थी। सघन चेकिंग के चलते लंबे समय तक परीक्षार्थियों को लाइन में लगना पड़ा। परीक्षा छूटने के दौरान जाम की स्थिति से जूझना पड़ा।  


नहीं मिला भोजन-लेखपाल भर्ती परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बनाए गए टीचरों को सारा दिन भोजन नसीब नहीं हुआ। सुबह साढ़े सात बजे से कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर थे, पर उनके भोजन की व्यवस्था नहीं की गई। इससे कई शिक्षकों ने नाराजगी जताई। 




परीक्षार्थियों की भीड़ से लग गया जाम-परीक्षा में शामिल होने आए छात्र छात्राओं की भीड़ से सड़कों पर जाम की स्थिति रही। सबसे ज्यादा दिक्कत परीक्षा शुरू होने से पहले और परीक्षा छूटने के समय हुई। पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों ने सुबह आठ बजे से ही जिला मुख्यालय में डेरा जमा लिया। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी डेढ़ बजे परीक्षा केंद्रों के आसपास जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed