फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   12 people injured in road accidents, three referred

सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 12 लोग घायल, तीन रेफर

Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 people injured in road accidents, three referred
महोबा/श्रीनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत 12 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के मुरानी गांव निवासी छत्रपाल अपने साथी पुष्पेंद्र के साथ बाइक से गुरुवार की देर शाम किसी कार्य से सूपा गांव जा रहा था। रास्ते में सामने आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दूसरी बाइक में सवार सूपा गांव निवासी गया प्रसाद समेत तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं जनपद हमीरपुर के राठ निवासी राजू अपनी पत्नी रतिया के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल हो गए। इसी तरह गहरौली निवासी रामआसरे, मलकपुरा निवासी करन, मुरानी निवासी गुमान , सिजरिया निवासी आनंद , भटेवर निवासी अरविंद , खंडवा मध्यप्रदेश निवासी जावेद व श्रीनगर निवासी प्रेमवती अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने छत्रपाल, गयाप्रसाद व गुमान सिंह की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दियसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed