{"_id":"5c83f055bdec2214422f9cd9","slug":"11552150613-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने जहर खाकर दी जान
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम सिजौरा में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
ग्राम सिजौरा निवासी रीता (23) पत्नी पवन राजपूत ने शनिवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। घटना के समय पति पवन अहमदाबाद में मजदूरी के लिए गया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर तहसीलदार परशुराम पटेल की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी गई है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो