{"_id":"5c4f47e2bdec224cb044dc08","slug":"11548699618-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में नोएडा की शिल्पी ने लखनऊ की रूबी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में नोएडा की शिल्पी ने लखनऊ की रूबी को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कस्बा जैतपुर के मेला मैदान में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल के दूसरे दिन महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कुश्तियां कराई गईं। दंगल में नोएडा की महिला पहलवान शिल्पी ने लखनऊ की रूबी को हराया। दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। आयोजन समिति की ओर से विजेता पहलवानों को नगद धनराशि व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
ग्राम पंचायत जैतपुर द्वारा आयोजित मेला व दंगल के अंतिम दिन कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान मुन्नी खातून ने किया। पहली कुश्ती जबलपुर के पहलवान धमाका और अयोध्या के बाबा जी के बीच हुई, जिसमें अयोध्या के पहलवान ने जीत दर्ज की। ग्वालियर के पहलवान मुहम्मद अली ने राजस्थान के पहलवान खन्ना सिंह को हराया। गाजियाबाद के राजा पहलवान ने राजस्थान के खन्ना सिंह को चित कर कुश्ती जीती। गोरखपुर के चंदू ने शमशाद पहलवारन को पटखनी दी। राजस्थान के पहलवान काली और दिल्ली के पहलवान भूरा के बीच हुई कुश्ती 10 मिनट तक चली, जिसमें काली ने जीत दर्ज की। पंजाब के शेरा पहलवान ने मथुरा के संतोष को हराया। उत्तराखंड के पहलवान अली ने राजस्थान के जालिम को चित कर कुश्ती जीती। दंगल के दौरान ड्रोन कैमरे की नजर रही ताकि किसी प्रकार की अराजकता न फैले। दंगल का संचालन कालीघटा और रफीक खान ने किया। अंत में प्रधान प्रतिनिधि मौला बख्श ने आए हुए अतिथियों के प्रति अभार जताया।
जालौन के जीतू ने बनारस के शिवशंकर को किया चित
चरखारी (महोबा)। ग्राम अनघौरा में हुए दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेच दिखाकर लोगों का मनोरंजन कराया। बनारस के सुरेंद्र पहलवान को मवई गांव के अखंड पहलवान ने चित कर दिया। जालौन के जीतू पहलवान को बनारस के शिवशंकर ने पटकनी दी। बांदा के कमलेश पहलवान ने घाटमपुर के मुन्ना पहलवान को पांच मिनट के संघर्ष के बाद चितकर दिया। मसगवां के राजू पहलवान ने मानिकपुर के विजय पहलवान को घूल चटा दी। धौल के विनय पहलवान ने पन्ना के छोटू पहलवान को हराया और अनघौरा के गोविंद दास ने अनघौरा के ही आनंद को पटकनी दे दी।
विज्ञापन
दंगल में नोएडा की शिल्पी ने लखनऊ की रूबी को हराया
- महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए जुटी दर्शकों की भीड़