{"_id":"5c7eb6a4bdec22141e221cf0","slug":"111551808164-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"196 छात्र छात्राओं ने छोड़ी महाविद्यालय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
196 छात्र छात्राओं ने छोड़ी महाविद्यालय की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्घ महाविद्यालयों की परीक्षाओं में कड़ाई के चलते छात्र छात्राएं परीक्षा छोड़ रहे है। मंगलवार को दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में 196 छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी ने तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा का जायजा लिया। जिले में परीक्षा के दौरान कोई नकलची नही पकड़ा गया।
महाविद्यालय की परीक्षओं को लेकर जिले में 15 केंद्र बनाए गए है। एक मार्च से शुरू हुईं परीक्षाओं में मंगलवार को सुबह की पाली में बीए द्वितीय वर्ष गुहविज्ञान, बीएससी द्वितीय वर्ष में रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र हल कराए गए। जिसमें पंजीकृत 2213 छात्र छात्राओं में से 2161 उपस्थित हुए जबकि 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में मैथ व इकोनोमिक्स का प्रश्नपत्र कराया गया जिसमें पंजीकृत 3976 छात्र छात्राओं में से 144 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की परीक्षओं के नोडल अधिकारी प्रो. सुशील बाबू ने टीम के साथ रामश्री महाविद्यालय, चंद्रिका महिला महाविद्यालय, श्रीनगर, कुलपहाड़ समेत आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देेश दिए गए। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षाएं कराई जा रही है। अभी तक कोई नकलची नही पकड़ा गया।