फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दलहन व तलिहन खरीद में क्रेद्र प्रभारी पर शोषण का आरोप

दलहन व तलिहन खरीद में क्रेद्र प्रभारी पर शोषण का आरोप

Thu, 31 Jan 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
दलहन व तलिहन खरीद में क्रेद्र प्रभारी पर शोषण का आरोप
जैतपुर के नवीन मंडी अजनर क्रय केंद्र में दलहन व तिलहन खरीद में मनमानी से किसानों में खासी नाराजगी है। आक्रोशित दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने गुरुवार को जिलाधिकारी सहदेव व सदर विधायक राकेश गोस्वामी को शिकायती पत्र देकर क्रय केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों पर शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि सुविधा शुल्क देने वाले किसानों का ही क्रय केंद्र में माल खरीदा गया। प्रति बोरा 42 किलो के स्थान पर 40 किलो तौल दर्ज की गई।
विज्ञापन



किसानों ने शिकायती पत्र में कहा है कि केंद्र में उड़द की फसल के अलावा मूंगफली आदि की खरीद नहीं की गई। दलालों के माध्यम से 200 रुपये प्रति क्विंटल सुविधा शुल्क वसूला गया। पैसा न देने वाले किसानों के माल की तुलाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने डीएम व विधायक से मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर विधायक ने मामले में कड़ी कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिया है।



शिकायती पत्र देने वालों में ब्लाक जैतपुर क्षेत्र के कस्बा पनवाड़ी, बुधौरा, चमरुआ, बिहार, जैलवारा आदि गांवों के देवेंद्र सिंह राजपूत, राघवेंद्र, उपेंद्र, बालकिशुन, वीरेंद्र राजपूत, पृथ्वीराज, प्रहलाद व राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

दलहन व तिलहन खरीद में मनमानी का आरोप
आक्रोशित किसानों ने डीएम व सदर विधायक को शिकायती पत्र सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed