{"_id":"5bf2e127bdec227eda031fb1","slug":"111542644007-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, छह घायल
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाली चरखारी के अस्थौन निवासी चार युवक लोग बाइक से चरखारी आए थे। शाम को सात बजे अपने घर लौटते समय अस्थौन रोड पर श्मशान घाट के सामने दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़त हो गई। जिससे एक बाइक में बैठे सुगर सिंह (20) घटरास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी संजय (19), देवकरन (18) और आदित्य (12) बुरी तरह घायल को गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।
ग्राम सूपा निवासी मोहित (15) पुत्र रामपाल कड़ेरे साइकिल से सूपा से चरखारी तरफ आ रहा था। सामने से उसे पिकअप ने रौंद दिया, जिससे अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिकअप चालक मौके से भाग गया। शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया निवासी कमलेश (40) पुत्र खलक सिंह बाइक से बाजार आ रहा था। तभी रास्ते में आटो से टक्कर हो गई, जिससे कमलेश घायल हो गया। इसी तरह शहर कोतवाली के ग्राम करहरा निवासी देवेंद्र (28) बाइक से महोबा आते समय रास्ते में गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत, छह घायल
-सूपा रोड पर साइकिल और पिकअप की भिड़ंत, अस्थौन रोड पर बाइकें भिड़ीं