फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   10 mai se bina rijistration nahi lagegi vaction

10 मई से बिना रजिस्ट्रेशन नही लगेगी वैक्सीन की पहली डोज- सीएमओ

Sat, 08 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
10 mai se bina rijistration nahi lagegi  vaction
महोबा। अब ऑनलाइन पंजीयन के बिना 45 साल से अधिक वालों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। यदि इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगवानी है तो उन्हें अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने आदेश जारी कर डीएम व सीएमओ को पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू हुआ था। जिले में अब तक 75 हजार से अधिक लोग पहली डोज और आठ हजार से अधिक लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। अभी तक वैक्सीनेशन कराने के लिए जो लोग केंद्रों पर पहुंचते थे। वहां पर उन सभी का तत्काल रजिस्ट्रेशन करके वैक्सीन लगा दी जाती थी लेकिन अब 10 मई से बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए किसी को भी वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 टीके की पहले डोज लगवाने के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दूसरी डोज का टीकाकरण बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जीआर रतमेले ने बताया कि कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। कोविन वेबसाइट पर जाकर स्वयं रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज आएगा। जिसमें टीकाकरण के दिन, स्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed