फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   10 gram group drinking water plans will quench thirst

प्यास बुझाएंगी 10 ग्राम समूह पेयजल योजनाएं

Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 23 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड में बढ़ते पानी के संकट को देखते हुए जल निगम ने 499 करोड़ की 10 ग्राम समूह पेयजल योजनाओं को मंजूरी दिलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने पर जिले के 223 गांव के ग्रामीणों की प्यास बुझ सकेगी। इन पेयजल योजनाओं के लिए पानी की व्यवस्था मझगवां, लहच्यूरा, उर्मिल, अर्जुन, चंद्रावल बांधों के अलावा जैतपुर के बेला सागर सरोवर से की जाएगी।
विज्ञापन


इन पेयजल योजनाओं में कबरई ब्लाक की पांच, चरखारी और जैतपुर ब्लाक की दो-दो, पनवाड़ी ब्लाक की एक पेयजल योजना शामिल की गई है। पेयजल योजनाओं के चालू होने से करीब 6 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड पठारी क्षेत्र होने के कारण यहां पर नलकूप सफल नहीं है। जिससे यहां की ज्यादातर आबादी प्राचीन कुओं और तालाबों, बांधों के पानी पर आश्रित है। जिले के ज्यादातर कस्बों में बांधों और तालाबों से ही पानी की आपूर्ति की जाती है। गांव के बाशिंदे हैंडपंपों और कुओं के पानी पर आश्रित रहते हैं। लेकिन सूखे के चलते इस साल अभी से हैंडपंपों ने जवाब देना शुरू कर दिया है। कुओं का जल स्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड जैतपुर में बरखेरा ग्राम समूह पेयजल योजना और जैतपुर ग्राम समूह पेयजल योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। इन पेयजल योजनाओं से पुरवा, जैतपुर, बेरी, अजनर, खोई, मगरिया, जैलवारा, उड़ई, खुसला, मुढ़ारी, सुगिरा, थुरहट, पचारा, सतारी, बिहार, सहित 35 गांव के ग्रामीणों को पानी मयस्सर कराया जाएगा। जैतपुर ग्राम समूह पेयजल पुनर्गठन में 42.70 करोड़ और बरखेरा ग्राम समूह पेयजल योजना में 40.80 करोड़ रुपया का प्रस्ताव बनाएंगे। अब शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

कबरई ब्लाक में ननौरा/पिपरामाफ ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए 76.27 करोड़, सलारपुर ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए 60.99 करोड़, उटियां ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए 41.36 करोड़, धवर्रा ग्राम पाइप पेयजल योजना के लिए 1.99 करोड़, खन्ना ग्राम समूह पेयजल पुनर्गठन योजना के लिए 49.9 करोड़ रुपये की मांग की गई है। विकास खंड चरखारी और पनवाड़ी में गोरखा ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए 11.46 करोड़ और शिवहार ग्राम समूह पेयजल योजना के 51.41 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है इन पेयजल योजनाओं के शुरु होने से पाठा, नटर्रा, काकून, सलुआ, कमलखेड़ा, धीरजपुरा सहित 22 गांव को लाभ मिलेगा जबकि पनवाड़ी ब्लाक के तेली पहाड़ी ग्राम समूह पेयजल योजना के लिए 72.34 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया है। इस योजना से काशीपुरा, धवार, कोनरिया, खैरोकला, टिकरिया, सतौरा, कोटरा सहित 35 गांव के लोगों को पानी मिलेगा।

इंसेट
गांव गांव में पानी की सुविधाएं मुहैया कराए जाने की गरज से पेयजल योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है7 जिससे इन योजनाओं के चालू होने के बाद गांव गांव में पानी मिलेेगा। योजनाओं को बांधों और सरोवरो से जोड़ने के अलावा पंप हाउस बनाकर भी पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
 भरत सिंह
 एक्सईएन
 जलनिगम महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed