फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Zoomed viewers watching children's adorable presentation

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख झूम उठे दर्शक

Mon, 20 Mar 2017 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 20 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Zoomed viewers watching children's adorable presentation
मनमोहक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। निरालानगर में स्थित एनजीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार को एक स्थानीय मैरेज हाल में किया गया। जिसमें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। नन्हे-मुन्हे बच्चों के नृत्य को देख लोगों ने खूब तालियां बजाई।  
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत में खुशी, गरिमा, प्रीती, अनुराधा व साथियों की सरस्वती वंदना से हुई। स्वागत गीत  मधु, सावित्री, पूजा, गुंजा व क्लैप योर हैंड्स नृत्य अर्पिता, संतोषी, सवा, आराध्या, अमित, प्रशांत, अंकुर के मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। चंदा कन्नौजिया ने मेरे आंसुओं से गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। नाटक परीक्षा टाइम छात्र शनि देव, आशीष, शिवशंकर, रवि शर्मा, समर सागर, विक्रम ने प्रस्तुत किया। हनी बनी गीत पर डांस रामअशीष, अंशिका, आर्यन, सलोनी, दीपक, अंकित ने प्रस्तुत किया। मोनिका पांडेय ने काला चश्मा, मधुबन डांस खुशी, गरिमा, प्रीती, अंतिका ग्रुप ने, गरिमा व खुशी ग्रुप ने होली गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिदेव, पूजा, गुंजा, प्रदीप, अनुराधा, समर के जय हो गीत पर डांस देख लोगों ने खूब तालियां बजाई। रोहन जायसवाल की प्रस्तुती शिव तांडव को खूब सराहा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य बीडी चौबे ने कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने आती है। शिक्षा के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को शिक्षा जरूरी है। प्रबंधक डॉ मनीष चौबे ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य के जागरूक नागरिक बनेंगे। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना जरूरी है। संचालन केशव सिंह ने किया। इस दौरान सरोज नारायण मिश्र, सौम्या चौबे, अंकिता श्रीवास्तव, शाहिना खातून, सुनीता चौबे, परवीन बानो, सुरेश यादव, अरुण पांडेय, परमात्मा सिंह, अष्टभुजा वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, सूरज पांडेय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed