फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth who went to Telangana to earn money dies under suspicious circumstances

Maharajganj News: तेलंगाना कमाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 15 Jan 2024 07:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 Jan 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Youth who went to Telangana to earn money dies under suspicious circumstances
फरेंदा। बनकटी के एक युवक की हैदराबाद के तेलंगाना में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना सोमवार को गांव पहुंची तो परिजन बदहवास हो गए। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। युवक का शव अभी घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी खास निवासी रविंद्र शर्मा (25) करीब तीन माह पहले हैदराबाद के तेलंगाना रोजगार की तलाश में गया था। जहां एक निजी कंपनी में फर्नीचर बनाने का काम कर रहा था। सोमवार को कंपनी के ठेकेदार ने पत्नी सीमा को फोन कर बताया कि रविंद्र 11 जनवरी को पानी से भरे हौज में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो वर्ष की एक बेटी है। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी युवक पर ही थी। मौत की जानकारी होते ही गांव में मातम पसर गया। लोग युवक के घर ढाढ़स बंधाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व रविंद्र का फोन आया था तो वह ठेकेदार द्वारा रकम न देने की बात कह रहा था। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed