{"_id":"59f22c634f1c1baf678b7b37","slug":"youth-killed-in-saudi-arabia-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में हादसे में जिले के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में हादसे में जिले के युवक की मौत
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब में हादसे में जिले के युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। रोजगार की तलाश में दो साल पहले सऊदी गए जिले के एक युवक की वहां वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही युवक की मौत की सूचना घर पर आई, परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। घर वाले रोने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
अशोक नगर मुहल्ले का रहने वाला जुगल मद्वेशिया(25) पुत्र रामप्रीत काम करने दो साल पहले सऊदी गया। जुगन के भाई धर्मेंद्र, राजू, कैलाश और नन्हे के साथ वह रहता था। शाम को जुगल सब्जी लेने बाजार गया, सब्जी लेकर वापस लौट रहा था कि एक वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घर पर सूचना आते ही उसकी माता बुद्धा देवी का बेटे को खोने के गम बेहोश हो जा रही थी। जुगुल की अभी शादी नहीं हुई थी। वह मिलनसार और सरल स्वभाव का था।
विज्ञापन