{"_id":"65004703a4046737f20e7853","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-maharajganj-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ससुराल से घर आ रहा था वापिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, ससुराल से घर आ रहा था वापिस
Tue, 12 Sep 2023 04:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Sep 2023 04:39 PM IST
सार
प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर महराजगंज मार्ग पर पिपरा लाला गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक ससुराल से वापस अपने घर आ रहा था।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां गांव का रहने वाला दिनेश (30) अपने ससुराल गुलहरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला भगवानपुर गया था। मंगलवार को वह टेंपो से पत्नी विद्या (28), पुत्री अनुष्का (10), पुत्र आकृत (8) व सास के साथ भटहट से श्यामदेउरवां आ रहा था। अभी वह पिपरा लाला के पास पहुंचा था कि टेंपो रोकवा कर नीचे उतर रहा रहा था।
जैसे ही वह बाहर निकला तब तक पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी भटहट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।