{"_id":"6a4d5e91d6a247d9f407b1d0","slug":"youth-critically-injured-in-road-accident-referred-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180744-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर सात पांच पुल के निकट एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा बैदौली टोला छोटकीबारी निवासी रामसुनर (35) पुत्र वीरबहादुर, मंगलवार शाम को निचलौल सिसवा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति का उपचार उनके परिजन करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।