फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Younman dead body found in hang

छत की कुंडी से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Younman dead body found in hang
छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

बृजमनगंज (महराजगंज )। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के नयनसर टोला रमजानपुर में युवक सुनील कुमार(35) का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी, तब से वह घर पर अकेले रहता था। सुबह उसका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

कुंडे से लटका मिला युवक का शव
बृजमनगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम नयनसर के टोला रमजानपुर में एक युवक का शव उसके कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय सुनील कुमार की पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। घर पर वह अकेले रहता था। सुबह उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। बृजमनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एक पिकअप खाद बरामद
नौतनवां। एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने मंगलवार सुबह करमहवा से नेपाल की तरफ ले जाते एक पिकअप खाद बरामद किया। उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया।
एसडीएम ने बताया कि रूटीन भ्रमण के दौरान खाद लदी पिकअप करमहवा से चंडीथान होते हुए नेपाल की तरफ जा रही थी। चालक से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद वाहन को खाद समेत जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जब्त की गई पिकअप से 85 बोरी खाद मिली है। गनेशपुर निवासी चालक रियाज को नौतनवां पुलिस के माध्यम से कस्टम कार्यालय नौतनवां को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed