फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youngs Azad recorded big wins

यंग्स आजाद ने दर्ज की बड़ी जीत

Sun, 03 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 03 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीजी डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार से द महराजगंज चैंपियन क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले मैच में यंग्स आजाद क्रिकेट क्लब महराजगंज ने रतनपुर क्रिकेट क्लब ठूठीबारी को 121 रन के विशाल अंतर से हराकर दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी यंग्स आजाद क्रिकेट क्लब महराजगंज की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 24.3 ओवर में सभी विकेट खो कर 192 रन बनाई। जिसमें अजय 51 रन, अभिषेक 29, अतुल मणि 25 तथा यासीन कुरैशी के 12 रन शामिल हैं।
विज्ञापन


 रतनपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से राजू ने चार तथा शेरू व क्षत्रपाल ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठूठीबारी की टीम मात्र 17.4 ओवर में ही ढेर हो गई। राजू के 31 रन तथा विनोद के 15 रनों के बदौलत सिर्फ 71 रन टीम के खाते में दर्ज किए गए। यंग्स आजाद क्रिकेट क्लब के तरफ से आदित्य ने तीन, कुलदीप मणि त्रिपाठी ने दो औरसद्दाम, यासीन व नंदन, रामू ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनपुर क्रिकेट क्लब के राजू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इससे पूर्व  प्रतियोगिता का उद्घाटन महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने खिलाड़िय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा कि महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन खेल के विकास के लिए प्रयत्नशील है।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीजे थामस, कोषाध्यक्ष चन्द्रजीत भारती, बतौर विशिष्ट अतिथि काशीनरेश विद्यालय के प्रबंधक हरिकेश सिंह, अजय, इल्ताफ खां, आत्माराम व शमसुल हुदा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed