फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man death at nepal border

महाराष्ट्र से सोनौली पहुंचे नेपाली युवक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
young man death at nepal border
महाराष्ट्र से सोनौली पहुंचे नेपाली युवक की मौत
विज्ञापन

सोनौली। वतन वापसी के लिए महाराष्ट्र से चल कर सोनौली पहुंचे नेपाली नागरिक की बस से उतरते ही मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोनौली पुलिस नेपाल पुलिस की मदद से उसके परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को कब्जे में लिया।
रविवार की शाम 30 नेपाली नागरिकों का दल महाराष्ट्र से बस रिजर्व कर नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचा। बस सोनौली के एक पार्किंग में रुकी। उसी समय एक युवक बस से नीचे उतरा और रिक्शे से नेपाल जाने की तैयारी करने लगा। उसी दौरान वह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसके साथियों ने उसे उठाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठ सका।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि युवक की पहचान तिलक बहादुर कार्की के रूप में हुई। वह नेपाल के गुलमी जिले के कृष्णा गांव पालिका वार्ड नंबर दो के निवासी थे। नेपाल पुलिस के सहयोग से युवक के परिजनों को सूचित किया गया है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों को सूचित किया गया है। उनकी देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed