फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Yogi told - Modi do well on public dimand

मोदी सरकार ने साकार किया अखंड भारत का सपना ः यांगी

Mon, 30 Sep 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Yogi told - Modi do well on public  dimand
लेहड़ा में सीएम योगी को माला पहनाकर स्वागत करते विधायक व अन्य - फोटो : MAHARAJGANJ
मोदी सरकार ने साकार किया अखंड भारत का सपना : योगी
विज्ञापन

महराजगंज। अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर खुद को अलग-थलग महसूस करता था, मोदी सरकार ने इसे हटाकर अखंड भारत का सपना साकार कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। उनकी मजबूत इच्छाशक्ति की वजह से देश के विकास की गति तेज हुई है। भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान और मजदूरों को साथ लेकर भारत को महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया है, जो तेजी के साथ साकार हो रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को फरेंदा के लेहड़ा मंदिर में 14 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के मौके पर कहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में बिना किसी भेदभाव के शहर से गांव तक हर किसी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार धरोहरों का सुंदरीकरण कर रही है। लेहड़ा मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। प्रदेश सरकार ने इसे सजाने-संवारने का फैसला किया है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। बगैर किसी पार्टी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति की वजह से देश पीछे छूट रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने वोट की राजनीति को नकार कर विकास को तरजीह दी। आज जनता को इसका लाभ मिल रहा है। इससे पूर्व सीएम ने लेहडा मंदिर पहुंच कर मां के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने जनपद के पर्यटन विकास से जुडी 17.73 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं दो का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed