फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   World blood Doner day organised

शिविर में रक्तदान कर 21 लोग बने महादानी

Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
World blood Doner day organised
शिविर में लोगों ने किया उत्साहपूर्वक महादान
विज्ञापन

महराजगंज। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल एवं एसएसबी 22वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें एसएसबी जवानों समेत 21 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का शुभारंभ डीएम सत्येंद्र कुमार एवं एसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया। डीएम, एसपी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के साथ ही समय-समय पर ऐसे शिविर लगाने का आह्वान किया। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर मोहम्मद जमीस ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएम भाष्कर ने सभी अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही ब्लड बैंक की स्थिति के बारे में जानकारी दी। शिक्षक सुधीर त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस दौरान डॉ. अनिकेत रंजन, डॉ. एवी त्रिपाठी, देवेश पांडेय, नंदलाल तिवारी, राम प्रताप मिश्रा, विनित राय, चंद्रदेव चौधरी, नीलम शर्मा, इशरावती, राजकुमार, दिलीप कुमार, उमेश, आनंद प्रताप पटेल, अजित कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
शिविर में इन लोगों ने किया रक्तदान
महराजगंज एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवान बलवंत, दीपक सिंह, सुनील कुमार, किशन, दीपक, धर्मेंद्र शर्मा, किशोर कुमार, मंजीत बरमन, सुमन कुमार राठौड़, अजित, विकाश चंद्र, अजित कुमार, मोहम्मद ने रक्तदान किया। इसके अलावा आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया। जाह्नवी राज, विनोद कुमार गुप्ता, सुजीत गौड़, महेश कुमार, गौरव कुमार, डॉ कैलाश नाथ मौर्य, प्रदीप जायसवाल, दिनेश ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विनोद गुप्ता ने 40वीं तो डॉ. कैलाश ने 37वीं बार किया महादान
राजीव नगर मोहल्ले के विनोद गुप्ता ने शिविर में 40वीं बार रक्तदान किया। वहीं कंपोजिट विद्यालय छितही बुजुर्ग के शिक्षक डॉ. कैलाश नाथ मौर्य ने 37वीं बार रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। दोनों ही महादानियों ने बताया कि वे लंबे समय से लोगों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान करते आ रहे हैं। इससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। किसी की जान बचाने अनुभव काफी सुखद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed