फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers' performance in support of demands

मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 16 Mar 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Fri, 16 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Workers' performance in support of demands
कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को कर्मचारियों ने चेतावनी दिवस मनाते हुए मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और संगठन की ओर से जिलाधिकारी को पत्रक दिया। पत्रक में कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 23 मार्च को लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क में फिर प्रदर्शन दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि 19 सितंबर 2016 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक की गई थी, मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आदेश जारी किया गया था। मगर आज तक उसका क्रियान्यवन नहीं किया गया। चेतावनी दिवस के माध्यम से शासन को संदेश दिया गया कि समय रहते कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए, वरना प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद आंदोलन का भी रास्ता अख्तियार किया जा सकता है।
विज्ञापन

 मोर्चा के संयोजक श्रीनाथधर दूबे ने कहा कि कर्मचारियों को सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मचारियों को आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन की सफलता तभी मिलती है जब प्रांतीय निर्देशों का पालन जिले में शत-प्रतिशत हो। प्रवक्ता राकेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलनरत कर्मचारियों को 23 मार्च को होने वाले धरने को सफल बनाना होगा। कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह, बकाउल्लाह अंसारी, अमेरिका प्रसाद, देवेंद्र सिह, कुलदीप चौधरी, उमेश चन्द तिवारी, प्रताप नारायण पांडेय, राजीव रंजन, लालजी त्रिपाठी, रामसरन गुप्ता, मानवेंद्र, गिरीजेश, सरिता जायसवाल, संजय मिश्रा, नयनानंद मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, सैफुददीन, राजाराम, ब्रह्मानंद गौड़, जगत त्रिपाठी, रघुनंदन श्रीवास्तव और सुरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed