फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers angry over arrest of party chief, protest

Maharajganj News: पार्टी मुखिया की गिरफ्तारी से भड़के कार्यकर्ता, प्रदर्शन

Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Workers angry over arrest of party chief, protest
महराजगंज। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के तुरंत रिहाई की मांग की। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी किसी भी तरह से ठीक नहीं है। ईडी जैसी संस्था का भाजपा चुनावी लाभ के लिए दुरुपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी के जन विकास की योजनाओं व बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार घबरा गई है और धीरे-धीरे कर पार्टी के सभी बड़े नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे डालना चाहती है, लेकिन जनता सब जानती है और जवाब भी देगी। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राज गुप्ता, शिवदयाल यादव, छोटे लाल, जाहिद अली, खुर्शीद मलिक, श्रवण वर्मा, राधेश्याम यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed