फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   work bycoot sangrah ameen

कार्य बहिष्कार कर संग्रह अमीनों ने धरना दिया

Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Wed, 07 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
work bycoot sangrah ameen
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
महराजगंज। 11 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को सदर तहसील के संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया। प्रशासन को पत्रक देकर कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। वही नौतनवां, फरेंदा और निचलौल में भी अमीन संघ धरना का समर्थन किए। 
विज्ञापन

 सदर तहसील के संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। वेदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही हैं। अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन और तेज होगा। कहा कि वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए। धरना देने वाले संग्रह अमीनों में जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल, निसार अहमद, भगवंत प्रसाद, रामबृक्ष यादव, रवींद्र दूबे, भोला प्रसाद, रामदुलारे, श्यामनाथ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के बैनर तले नौतनवां तहसील इकाई के अमीन भी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दिया। मौके पर प्रेमप्रकाश, विश्वनाथ सिंह, लल्लन सिंह, उदयराज, अशोक लाल श्रीवास्तव, शेर बहादुर सिंह, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं संग्रह अमीनों की मांग 
एसडीएम के साथ मासिक तथा डीएम के साथ तिमाही बैठक की जाए।
संवर्ग की पदोन्नति पूर्व की भांति नायब तहसीलदार पद पर बहाल किया जाए।
संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए।
संवर्ग का नाम बदल कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए।
संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्रावधान समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed